5 फ़रवरी 2024 - 07:55
अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने किया क़द्र मिसाइल समेत खतरनाक हथियारों का अनावरण

मिसाइल प्रणाली सभी प्रकार के हेलीकॉप्टरों पर स्थापित की जा सकती है और यह पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे ईरान के रक्षा उद्योग के सक्षम विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना की नवीनतम मिसाइल और ड्रोन तकनीक का अनावरण एक प्रदर्शनी में किया गया, जिसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारीयों समेत कमांडर-इन-चीफ और रक्षा उद्योग के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल अब्दुल रहीम मूसवी, कमांडर-इन-चीफ क्यूमर्स हैदरी और देश के रक्षा उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एविएशन डे के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शनी में क़द्र-29 मिसाइल और कई ड्रोन सिस्टम सहित कॉम्बैट ऑपरेशन्स सिमुलेशन सिस्टम, वर्चुअल रियलिटी सिम्युलेटर ऑफ़ हेलिकॉप्टर्स, सेल्फ-डिफेंस सिस्टम, युसूफ प्रोजेक्ट और कई अन्य तरह के लंबी दूरी तक मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल, वेरियस सुसाइड ड्रोन्स, ब्लेड स्विचेस और तबाही मचाने वाले ड्रोन भी इस प्रदर्शनी में रखे गए।

इस प्रदर्शनी में रखी गई क़द्र मिसाइल ख़ास महत्व रखती है जो चार किलोग्राम के वॉरहेड से लैस है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती और जासूसी अभियानों में किया जाता है। यह मिसाइल प्रणाली सभी प्रकार के हेलीकॉप्टरों पर स्थापित की जा सकती है और यह पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे ईरान के रक्षा उद्योग के सक्षम विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।